दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एनएससी के 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक जीपी सिंह की प्रस्तुति को मिली सराहना

भिलाई। नेशनल सेफ्टी काउंसिल, मुंबई द्वारा गोवा में सुरक्षा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर आधारित 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। भारत के उद्योग जगत में सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण के समग्र संवर्धन हेतु प्रतिवर्ष यह राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाता है। इस दो दिवसीय महत्वपूर्ण आयोजन में देश के विभिन्न उद्योगों के 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिभागिता दी।

सुरक्षा के इस महत्वपूर्ण सेमिनार में सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) जी. पी. सिंह ने सुरक्षा प्रबंधन पर एक बेहद ही प्रेरक तथा ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। उनके इस प्रस्तुति का विषय था “ट्रांसफॉरमेशन ऑफ सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम, लिवरेजिंग डिजिटल टेक्नोलॉजी”।

उन्होंने अपने इस प्रस्तुति के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली में डिजिटल टेक्नोलॉजी के विविध प्रयोगों तथा उनके सफल परिणामों को लोगों के समक्ष रखा। श्री सिंह द्वारा प्रस्तुत इस पेपर की बेहद सराहना की गई।

साथ ही सेल भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सुरक्षा संवर्धन हेतु किए जा रहे अभिनव प्रयासों की भी प्रतिनिधियों ने जमकर तारीफ की। विदित हो कि इस तकनीकी पेपर का लेखन मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं ) जी. पी. सिंह तथा इन्कास के वरिष्ठ प्रबंधक एस. पी. राजकुमार ने किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button