देश-दुनियाफीचर्डविविध

महिलाएं आज से कर सकती हैं महिला सम्मान सेविंग में निवेश, नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानें डिटेल्स

दो साल के लिए महिलाएं स्कीम में निवेश कर सकती है जिसमें सालाना 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा…

नईदिल्ली (ए)। आज एक अप्रैल 2023 से नए वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत होने जा रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने एक फरवरी 2023 को बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए खास डिपॉजिट स्कीम का एलान किया था अब महिलाएं उसका लाभ उठा सकती हैं. वित्त मंत्रालय ने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम को लेकर गजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

वित्त मंत्रालय ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसके मुताबिक महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में महिलाओं को केवल दो साल की डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा. इस स्कीम के डिटेल्स पर नजर डालें तो महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत केवल महिला ही खाते खोल सकती हैं. या फिर किसी नाबालिग लड़की के नाम पर उसके अभिभावक खाते खोल सकते हैं. कोई महिला या नाबालिग लड़की के नाम 31 मार्च 2025 तक इस स्कीम में खाता खोला जा सकता है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के खाते में कम से कम 1,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक अधिकतम डिपॉजिट किया जा सकता. साथ ही इस योजना में खाताधारक को सिंगल अकाउंट होल्डर होना चाहिए. सालाना 7.5 फीसदी ब्याज स्कीम के निवेशकों को दिया जाएगा और ब्याज के रकम को हर तिमाही बाद खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

दो साल के बाद स्कीम के मैच्योरिटी के बाद अकाउंट होल्डर को फॉर्म-2 आवेदन भरने के बाद रकम दे दी जाएगी. स्कीम की अवधि के एक साल के पूरा होने के बाद अकाउंट होल्डर के पास 40 फीसदी रकम निकालने का विकल्प मौजूद होगा. अगर अकाउंट होल्डर नाबालिग है तो अभिभावक फॉर्म-3 भरने के बाद मैच्योरिटी के बाद रकम निकाल सकते हैं।

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के अकाउंट के मैच्योरिटी से पहले बंद नहीं किया जा सकता है. हालांकि नियमों में कुछ रियायतें दी गई हैं. जिसमें खाताधारक की मृत्यु हो जाती है जब खाते को बंद किया जा सकेगा. या फिर अकाउंट होल्डर गंभीर तौर पर बीमार हैं या नाबालिग के अभिभावक की मौत हो जाती है या आर्थिक तौर पर अकाउंट को जारी रखना संभव नहीं है और बैंक या पोस्ट ऑफिस खाताधारक इन चिंताओं से सहमत है तो खाताधारक खाते को बंद कर सकता है. लेकिन प्रीमैच्योर खाते को 6 महीने के बाद ही बंद किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button