दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दो सगी बहनों पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में असफल होने पर किया हत्या

भिलाई। दिनांक 30.03.2023 को दोपहर करीबन तीन बजे लक्ष्मी नगर सुपेला की रहने वाली दो बहने जवारा विसर्जन देखने के लिए इंदिरा नगर शीतला तालाब सुपेला गई हुई थी। इसी दौरान इंदिरा नगर सुपेला का रहने वाला आदतन आरोपी महेश यादव भी वही पर जवारा देखने गया था। आरोपी महेश यादव द्वारा आकर मृतिका से बातचीत करने लगा तथा कहने लगा कि आज-कल मुझसे बातचीत नही करती हो। तुम यदि मेरी नहीं हो सकती तो मै तुमको किसी दूसरे की नहीं होने दूंगा कहते हुए आज तुम्हे मार डालूंगा कह कर अपने हाथ में रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया।

बीच बचाव करने आई उसकी बहन को भी हत्या करने के नियत से पेट में चाकू मार दिया। आरोपी महेश यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची घायल को ईलाज हेतु अस्पताल भिजवाई एवं आरोपी का पता तलाश में जुड़ गई। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीगण मौके का मुआयना कर दिशा निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, निखिल राखेचा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सुपेला के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश में सभी दिशाओं की गई। बड़ी मशक्कत के बाद सूचना मिली कि आरोपी कन्या स्कूल में छुपा हुआ है जिसे सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी का मृतिका से प्रेम संबंध था तथा एक दूसरे से बाचतीत किया करते थे। कुछ दिनो से मृतिका द्वारा आरोपी से बातचीत करना बंद कर देने व किसी और से बात करने के कारण आकोशित होकर आरोपी मौके की तलन में था जिसके लिए उसने पूर्व से एक घरेलू इस्तेमाली चाकू खरीद कर अपने पास रखा था। जिसे जवारा विसर्जन के दौरान शीतला तालाब के शंकर मूर्ति दर्शन करने जाते समय बनी तालाब के बीच में गैलरी में पाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, उप निरी. लखेश गंगेष्ट प्रमोद श्रीवास्तव, सतीश साहू, सउनि रजनीकांत दीवान, दिनेश सिंह, प्र.आर. संतोष शर्मा, आरक्षक रवि कुमार, सुरेन्द्र पटेल, श्याम जी मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button