खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा सहित इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने अप्रैल के महीने में बारिश को लेकर भी की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के साथ-साथ अप्रैल में बारिश की भी आशंका जताई है, विभाग ने कहा कि देश में अप्रैल में सामान्य बारिश होने की संभावना है…

नईदिल्ली (ए)। देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार 1 अप्रैल को कहा कि उत्तरपश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों और प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. विभाग ने कहा कि इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तरपश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने अप्रैल के महीने में बारिश को लेकर भी भविष्यवाणी की है. विभाग का कहना है कि अप्रैल में सामान्य बारिश होने की संभावना है. उत्तरपश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

भीषण गर्मी की संभावना को लेकर आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है. आईएमडी ने कहा कि 2023 में गर्मी के मौसम (अप्रैल से जून) के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तरपश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा दक्षिण भारत में तापमान?

उन्होंने बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तरपश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है. मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर और उत्तरपश्चिमी भारत और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के दूरदराज हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button