देश-दुनियाफीचर्ड

पद्मश्री अवॉर्ड लेने के बाद बोले शाह रशीद अहमद “कांग्रेस के शासन में…..” जमकर ठहाका लगाए पीएम मोदी

‘पद्मश्री से’ सम्मानित किए गए कर्नाटक के कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उनके प्रति आभार जताते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार पर टिप्पणी की है…

नईदिल्ली (ए)। कर्नाटक के बिदरी कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र से आभार जताया है. बुधवार 5 अप्रैल को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान कादरी ने कहा कि कांग्रेस शासन के पांच वर्षों में उन्हें पद्मश्री नहीं मिला, सोचा कि बीजेपी भी इसे नहीं देगी. कादरी ने अपनी बात पूरी की तो पीएम मोदी मुस्करा उठे।

इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है. समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में शाह रशीद अहमद कादरी पीएम मोदी से कहते हुए दिख हैं, ”कांग्रेस पीरियड में पांच साल तक देखा, नहीं हुआ, इसके बाद वो खामोश बैठ गए, ..बीजेपी गवर्नमेंट आई है, ये हमको (पद्मश्री) नहीं देगी, मगर आपने मेरा खयाल गलत साबित करके मुझे चुना है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.”

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी थी. बुधवार (5 मार्च) शाम राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार वितरित किए गए. इससे पहले 22 मार्च को भी यह कार्यक्रम हुआ था. अन्य विजेताओं के अलावा, शाह रशीद अहमद कादरी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त किया।

राष्ट्रपति के आधिकारिक हैंडल की ओर से इस बारे में ट्वीट भी किया गया. ट्वीट में तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया, ”राष्ट्रपति ने कला के लिए शाह रशीद अहमद कादरी को पद्म श्री प्रदान किया, जो बिदरी वेयर हस्तशिल्प क्षेत्र के एक मास्टर शिल्पकार है. उन्होंने कई बिदरी वेयर आर्टिकल्स का अविष्कार किया है और सैकड़ों कलाकारों को प्रशिक्षित किया है।”

बुधवार को कुल 53 विजेताओं राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल रहे. समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और अन्य मेहमान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button