देश-दुनियाफीचर्ड

असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच, झांसी के डीएम ने दिया आदेश

इस आदेश में कहा गया है कि, उक्त घटना के संबंध में यदि किसी को कोई जानकारी हो अथवा साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह अपने बयान दर्ज करा सकता है…

झांसी (ए)। झांसी जिला मजिस्ट्रेट ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम की यूपी एटीएस के साथ हुए एनकाउंटर में मौत मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किये हैं. इस मामले के जांच अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि जिला मजिस्ट्रेट झांसी के आदेश संख्या 379 / जे0ए0-16- मैजि०जांच / 2023-24 दिनांक अप्रैल 14, 2023 के द्वारा पुलिस मुठभेड में हुई अपराधी मुहम्मद असद खान और मोहम्मद गुलाम की मृत्यु के संबंध में मजिस्ट्रीयल जांच किये जाने के निर्देश दिए गये हैं।

इस आदेश में आगे कहा गया है कि जिसके क्रम में जांच अधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि उक्त घटना के सम्बन्ध में यदि किसी को कोई जानकारी हो अथवा साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, झांसी के कक्ष में प्रकाशन की तिथि से तीन दिवस के अन्दर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करा सकता है।

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई नेता इस मुठभेड़ पर सवाल उठा रहे हैं और इसे फेक एनकाउंटर बता रहे हैं. इसे लेकर यूपी में राजनीति भी शुरू हो गई है. सत्तापक्ष भी इसे लेकर सपा पर हमलावर है. यूपी एटीएस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने गोली चलाई जिसके बाद जवाबी फायरिंग में उनकी मौत हुई।

वहीं आज असद और गुलाम का अंतिम संस्कार कर दिया गया. ये दोनों राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या मामले में आरोपी थे और फरार चल रहे थे. पुलिस डेढ़ महीने से इनकी तलाश कर रही थी. उमेशपाल हत्यकांड में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button