खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

आईपीएल मैच में रोमांच की सारी हदें हुईं पार: CSK vs RCB मैच में बने 444 रन, चेन्नई ने मारी बाज़ी

चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रनों की करीबी मात देते हुए इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. चेन्नई के लिए तुषार देशपांडे ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके…

चेन्नई (ए)। आईपीएल के 16वें सीजन के 24वें मुकाबले में एक बार फिर से फैंस को काफी रोमांच देखने को मिला. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी की टीम को 227 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं करने दिया. आरसीबी की टीम एक समय इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के 72 और फाफ डू प्लेसिस के 62 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटने के साथ चेन्नई की टीम ने वापसी करते हुए उन्हें 8 रनों की करीबी मात दी. चेन्नई की इस सीजन में यह तीसरी जीत है।

227 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की शुरुआत इस मैच में बिल्कुल भी अच्छी नहीं देखने को मिली. टीम को पहले ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली के रूप में पहला बड़ा झटका 6 के स्कोर पर लगा जो आकाश सिंह की गेंद पर बोल्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद आरसीबी को 15 के स्कोर पर दूसरा झटका महिपाल लोमरोर के रूप में लगा जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर टीम को इस गंभीर परिस्थिति से निकालने के साथ पहले 6 ओवरों में स्कोर को 75 रनों तक पहुंचा दिया।

पहले 6 ओवरों के खत्म होने के बाद फाफ और ग्लेन मैक्सवेल ने रनों की गति को तेज रखने का क्रम जारी रखा जिसमें दोनों ही बल्लेबाजों के कुछ कैच भी सीएसके टीम के फील्डरों ने छोड़ दिए. इस मैच में फाफ डू प्लेसिस ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन मैक्सवेल ने भी बड़े-बड़े शॉट खेलने के साथ सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और आरसीबी की टीम को इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में भी पहुंचा दिया।

फाफ और ग्लेन मैक्सवेल के बीच में तीसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 126 रनों की बेहतरीन शतकीय साझेदारी देखने को मिली. ग्लेन मैक्सवेल इस मुकाबले में 36 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. वहीं इसके ठीक बाद फाफ डू प्लेसिस भी 33 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. आरसीबी की टीम ने 159 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे।

यहां से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मैच में वापसी करने का मौका मिल गया. 192 के स्कोर तक आरसीबी की टीम ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें दिनेश कार्तिक 28 और शहबाज अहमद 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. आरसीबी की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए इस मैच में 19 रनों की दरकार थी, लेकिन टीम सिर्फ 10 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी और उसे 8 रनों की करीबी मात का सामना करना पड़ा. चेन्नई के लिए इस मैच में तुषार देशपांडे ने 3 जबकि मथीशा पथिराना ने 2 विकेट अपने नाम किए।

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को लेकर बात की जाए तो उसमें डीवोन कानवे और शिवम दुबे का बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसके दम पर टीम 20 ओवरों में 226 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. डीवोन कानवे के बल्ले से 45 गेंदों में 83 जबकि शिवम दुबे के बल्ले से 27 गेंदों में 52 रनों की पारी देखने को मिली।

कानवे और दुबे के बीच में तीसरे विकेट के लिए हुई 37 गेंदों में 80 रनों की साझेदारी ने इस मुकाबले में चेन्नई को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर करने का काम किया था. इसके अलावा पारी के अंतिम ओवरों में मोईन अली के बल्ले से 9 गेंदों में 19 रनों की तेज पारी देखने को मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button