दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकास समिति के सदस्यों ने भिलाई चरोदा निगमायुक्त की मुलाकात


भिलाई 3। ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा व पदाधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में चल रहे विकास कार्य की संपूर्ण जानकारी नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी को दी तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।

साथ ही एई सुनील जैन तथा प्रशांत शुक्ला को धन्यवाद दिया गया। इनके नेतृत्व में बहुत ही अच्छे ढंग से ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। सभी ट्रांसपोर्ट नगर वासी आपके आभारी है ट्रांसपोर्ट नगर में हो रहे अवैध कब्जे के चलते विकास कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।

जिसे तत्काल प्रभाव से अवैध कब्जे को हटाने तथा व्यवस्थित रूप से मिस्त्री पेंटर इलेक्ट्रिशियन पंचर दुकान होटल चाय दुकान को सही ढंग से व्यवस्थापन कर अवैध कब्जों से मुक्ति दिलाए जाने की बात समिति के सदस्यों ने की जिस पर गंभीरता से विचार करते हुए आयुक्त ने कार्यवाही करने की आश्वासन दिए, साथ ही पुरानी नहर पुलिया जो जर्जर स्थिति में आ चुका है उसे नई पुलिया बनाने एवं खुर्सीपार श्मशान घाट फेस टू के प्रथम छोर पर लगभग 100 सौ टन भार क्षमता की पुलिया बनाने की मांग ट्रांसपोर्ट नगर के सदस्यों द्वारा रखा गया।

छोटी पुलिया को जिस पर मोटरसाइकिल का आवागमन होता है जो जर्जर स्थिति में आ चुकी है कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है उसे कार आने जाने के लिए चौड़ीकरण कर उसे नई पुलिया बनाने की मांग रखी गई जिस पर आयुक्त महोदय जी ने आशवासन दिए। इस बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा महासचिव इंदरजीत सिंग सैनी , जगजीत सिंग सैनी ,जसवीर सिंग व सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकाश समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button