दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेक्टर 7 में समरकैंप का आयोजन 4 मई से

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तथा राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (RE&RF) के शिक्षा प्रभाग द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कर्ष समर कैंप का आयोजन दिनांक 4 मई से 11 मई तक सेक्टर 7 स्थित अंतरदिशा भवन के पीस ऑडीटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।

जिसका समय प्रातः 8:30 से 10:00 बजे तक रहेगा। जिसमें कक्षा छठवीं, सातवीं,आठवीं के छात्र छात्राएं भाग ले सकते हैं।
उत्कर्ष समर कैंप में मेडिटेशन के साथ-साथ वैल्यू बेस्ड एक्सरसाइज, फन गेम्स, विभिन्न प्रतियोगिताएं और अपने क्षेत्रों में सफल सुप्रसिद्ध हस्तियां अपने अनुभव से बच्चों को लाभान्वित करेंगे।

ज्ञात हो कि यह समर कैंप कोविड के कारण विगत दो वर्षों में ऑनलाइन आयोजित हुआ था। जिसमें भिलाई सहित देश विदेश के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया था। विगत 25 वर्षों से भी अधिक आयोजित इस उत्कर्ष समर कैंप में हजारों बच्चों ने भाग लिया है जो कि आज उच्च शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा ले रहे हैं और कई विद्यार्थी श्रेष्ठ संस्थानों में जॉब भी कर रहे हैं।

इस समर कैंप में भाग लेने के लिए बच्चे अपने स्कूल के क्लास टीचर से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी लिए सेक्टर 7 स्थित राजयोग भवन में भी संपर्क कर सकते हैं । इस निशुल्क समर कैंप में निशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button