खास खबरदुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-8 “महामाया” ने 12 मिलियन टन संचयी उत्पादन के मील के पत्थर को किया पार

भिलाई इस्पात संयंत्र की सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस-8 “महामाया” ने 26 अप्रैल 2023 को हाॅट मेटल के 12 मिलियन टन संचयी उत्पादन के मील के पत्थर को पार कर एक नई उपलब्धि हासिल की। ब्लास्ट फर्नेस-8 इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को तेजी से हासिल करने वाला सेल का प्रथम ब्लास्ट फर्नेस बन गया।

ब्लास्ट फर्नेस-8 ने सेल की समान क्षमता वाली फर्नेसों में से सबसे तेज 11 से 12 मिलियन टन की यात्रा पूरी करने वाली फर्नेस भी बन गई है। ब्लास्ट फर्नेस-8 ने 11 मिलियन टन से 12 मिलियन टन तक की यात्रा 136 दिनों में पूरी की।

जबकि राउरकेला स्टील प्लांट के समान क्षमता वाले ब्लास्ट फर्नेस ने 140 दिन और इस्को स्टील प्लांट के समान क्षमता के ब्लास्ट फर्नेस ने 186 दिनों में यात्रा पूरी की। ब्लास्ट फर्नेस-8 ने 12 दिसंबर 2022 को 11 मिलियन टन संचयी हाॅट मेटल उत्पादन का माइलस्टोन पार किया था।

ब्लास्ट फर्नेस-8 उन्नत स्वचालन और नियंत्रण प्रणाली के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र की सबसे आधुनिक ब्लास्ट फर्नेस है। 2 फरवरी 2018 को ब्लास्ट फर्नेस-8 के प्रारंभ होने के बाद से फर्नेस को 12 मिलियन टन तक पहुंचने की यात्रा में 1910 दिन लगे।

जबकि राउरकेला स्टील प्लांट की समान क्षमता वाली ब्लास्ट फर्नेस ने कमीशनिंग के बाद से 1970 दिनों में 12 मिलियन टन की यात्रा को पूरा किया तथा इस्को स्टील प्लांट की समान क्षमता की ब्लास्ट फर्नेस ने 12 मिलियन टन माइलस्टोन को 2253 दिनों में पार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button