दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई- चरोदा निगम महापौर, सभापति और निगमायुक्त ने लिया बोरे बासी का आनंद

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय प्रांगण में दिनांक 01 मई 2023 को अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निगम के फिल्ड पर मेहनत कर पसीना बहाने वाले कर्मचारियों के सम्मान में एक विशेष प्रकार के भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

निगम महापौर ने कहा कि किसी भी समाज, देश, संस्था और उद्योग में मजदूरो, कामगारो ओर मेहनत कशो की अहम भूमिका होती है। इन सभी की सफलता में कामगारो का अहमयोगदान होता है। जिनके सम्मान में प्रति वर्ष 1 मई को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज निगम कार्यालय में निगम महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चन्द्राकर एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी तथा तहसीलदार चंद्रशेखर मंडई द्वारा फिल्ड वर्कर कर्मचारियों के साथ पारंपरिक व्यंजन बोरे बासी का आनंद लिया।

इस अवसर पर महापौर परिसद के सदस्य मोहन साहू, एस. वेकंट रमना, एम. जॉनी, मनोज डहरिया, देवकुमारी भलावी, संतोषी निषाद, दीप्ति आशीष वर्मा, ईश्वर साहू सहित निगम के सभी सफाई कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button