दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नित्या माईन्स में लगे क्रेशर मशीन से होने वाले वायु प्रदूषण के लिए कलेक्टर जनदर्शन में हुई शिकायत, कुल 100 आवेदन हुए प्राप्त

दुर्ग। नित्या माईन्स में लगे क्रेशर मशीन से होने वाले वायु प्रदूषण की शिकायत को लेकर ग्राम पंचायत मुड़पार के ग्रामवासी कलेक्टर जनदर्शन में पहुचे। ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम मुड़पार में संचालित नित्या माईन्स में लगे क्रेशर मशीन से भारी वायु प्रदूषण हो रहा है। क्रेशर मशीन से निकलने वाले धुल के गुब्बार से सांस लेने में मुश्किल हो रहा है। साथ ही आसपास के खेतों में भी पत्थरयुक्त एवं धुल के कणों के जम जाने से खेती फसल उगाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें मौखिक शिकायत भी की गई थी। उसके बावजूद छोटी क्रेशर मशीन के स्थान पर हैवी क्रेशर मशीन लगाया जा रहा है। कलेक्टर ने ग्रामवासियों के स्वास्थ्य एवं परेशानी को ध्यान में लेते हुए खनिज विभाग के अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

भिलाई निवासी ने बरसात के पूर्व प्रधानमंत्री आवास के चौथे किश्त प्रदाय किए जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आवास के लिए तीसरी किश्त तक रकम दी गई है, किन्तु चौथा किश्त बकाया है, जिससे आवास का निर्माण कार्य पूर्ण नही हो पा रहा है। उनके द्वारा संबंधित विभाग में इस हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था, किन्तु विभाग से भी कोई जानकारी प्राप्त नही हो पा रही है।

कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम भिलाई को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। पार्षद नगर पालिका निगम भिलाई ने गर्मी एवं बारिश के मौसम को देखते जुनवानी में श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज एवं श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के निकट दो यात्री प्रतिक्षालय बनवाने के लिए निवेदन किया। इस पर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

रूआबांधा भिलाई निवासी ने दो महीने की रूकी हुई वेतन के लिए आवेदन किया। आवेदिका जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत है। उन्होंने बताया कि दो माह से वेतन नही मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके द्वारा वेतन की मांग करने पर कहा जाता है कि अनुमति प्रपत्र पर हस्ताक्षर कराकर लाएं तभी वेतन प्रदान किया जाएगा। इस पर सीएमएचओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जनदर्शन में 100 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश, अतिक्रमण, नाली निर्माण, अवैध होल्ंिडग, राजस्व से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button