खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

उत्कर्ष समर कैंप में बच्चो के बीच पहुंचे एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, कहा- जिंदगी भगवान की दी हुई बहुत बड़ी गिफ्ट है 1- 2 साल की नहीं है जिसे हम सुसाइड के रूप में ख़त्म कर ले

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तथा राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित समर कैंप के चौथे दिन दुर्ग शहर के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव बच्चों के बीच मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जिसे देख बच्चे बहुत खुश हुए और अपने मन की जिज्ञासाओं को उनसे सवालों के रूप में पूछते गए।

उत्कर्ष समर कैंप के चौथे दिन को कॉन्फिडेंस डे आत्मविश्वास दिवस के रूप में मनाया गया। एसपी पल्लव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल और टीवी 1 घंटे से ज्यादा ना देखें जिससे सिर दर्द की समस्या होती है। मोबाइल या सोशल मीडिया पर गुड मॉर्निंग जैसे मैसेज ना दे जितना हो सके लोगों से डायरेक्ट मिलकर गुड मॉर्निंग नमस्ते करें। साइबर सिक्योरिटी के बारे में बताते हुए कहा कि आप सभी अपने पासवर्ड को स्ट्रांग रखेंगे तो प्रोफाइल हैकिंग से बचेंगे।

एसपी पल्लव ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए धेर्यता बहुत जरूरी है, हमें जीवन में मिली असफलता ही मजबूत बनाती हैं, सोना चांदी भी तप के ही चमकते हैं। जिंदगी में आसानी से कुछ नहीं मिलता, आपने ट्रिपल डी…डेडीकेशन डिसिप्लिन, डिवोशन, अनुशासन, कड़ी, मेहनत लगन से ही जीवन में सफल हो सकते हैं.

एसपी पल्लव ने कहा कि खुद का फीडबैक ले प्रतिदिन सोने से पूर्व सभी बच्चों से आग्रह किया है कि सभी बच्चे खुलकर अपने मन की बात परेशानियों को पेरेंट्स को बताओ पेरेंट्स से कोई भी बात छुपाओ नहीं। जिंदगी भगवान की दी हुई बहुत बड़ी गिफ्ट है 1 ,2 साल की नहीं है जिसे हम सुसाइड के रूप में ख़त्म कर ले।

एसपी पल्लव ने कहा कि यदि आप फेल हो गए हैं तो कोई शर्म की बात नहीं आपके पैरेंट्स के लिए भी कोई शर्मिंदगी की बात नहीं है, आपके पैरेंट्स के लिए शर्म की बात तब होगी जब आप नशा करते हैं, कोई क्राइम करते हैं, लड़कियों को छेड़ते हैं, पेरेंट्स का क्षणिक गुस्सा हो सकता है आप पर हैं लेकिन जिंदगी भर प्यार ही प्यार है इसीलिए सुसाइड का सोचो भी मत जीवन में। एक घंटा अच्छे लोगों की बात अवश्य सुने अच्छे लोगों का संग करें मेडिटेशन करें। हर दिन कुछ ना कुछ अच्छा करें सबको पता है अच्छा क्या होता है लेकिन उसका अनुसरण करना मुश्किल होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button