देश-दुनियाफीचर्डविविध

श्रीलंका और बांग्लादेश ने यूएई में खेलने से किया मना, अधर में लटका एशिया कप 2023

भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के बारे में चीजें तय होती दिख रही हैं, लेकिन पाकिस्तान में एशिया कप होगा या नहीं यह अभी तक तय नहीं हो पाया है…

नईदिल्ली (ए)। भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के बारे में चीजें तय होती दिख रही हैं, लेकिन पाकिस्तान में एशिया कप होगा या नहीं यह अभी तक तय नहीं हो पाया है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी ने मुश्किलों को और बढ़ा दिया है. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के समझ हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत द्वारा पाकिस्तान की यात्रा करने से मना करने के बाद पीसीबी, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एशिया कप की मेजबानी करना चाहता था. लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) सितंबर की गर्मी के कारण संयुक्त अरब अमीरात में मैच खेलने के लिए सहमत नहीं थे।

श्रीलंका में भी टूर्नामेंट के होने की खबरें आई थीं. श्रीलंकाई बोर्ड ने अपने देश में एशिया कप कराए जाने की इच्छा जाहिर की थी. दूसरी ओर अगर पीसीबी के प्रस्ताव नहीं माने जाते हैं तो वह चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अनिच्छुक प्रतीत होता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर टूर्नामेंट को स्थानांतरित किया जाता है तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा।

श्रीलंका क्रिकेट और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में नहीं खेलने का कारण बताया है. बोर्ड ने कहा है कि यूएई में सितंबर के महीने में काफी गर्मी होगी. वहीं पीसीबी ने तर्क दिया है कि सितंबर में कुछ टूर्नामेंट आयोजित किए गए थे. पिछले कुछ दिनों में दुबई का दौरा करने वाले पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने बीसीबी और एसएलसी अधिकारियों के साथ अपनी बैठक में कहा कि 2018 में 15 से 28 सितंबर तक 50 ओवर का एशिया कप आयोजित किया गया था, जिसके लिए बीसीसीआई नामित मेजबान था।

उन्होंने यह भी बताया कि 2022 में जब श्रीलंका क्रिकेट मेजबान था तब टी20 फॉर्मेट में एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर तक आयोजित किया गया था. माना जा रहा है कि पीसीबी पाकिस्तान-यूएई के हाइब्रिड मॉडल पर जोर दे रहा है, जिसमें विफल रहने पर वह बाहर हो जाएगा. यह फैक्ट है कि कई भारतीय खिलाड़ियों ने 2018 के 50 ओवर के एशिया कप के दौरान गर्मी की शिकायत की थी, जिसे दोपहर में शुरू किया जाना था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव और एसीसी प्रमुख जय शाह ने कुछ भी नहीं कहा है. अभी कोई फैसला नहीं हुआ है लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए टूर्नामेंट खतरे में नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button