छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल आज कुम्हारी में बड़े तरिया एवं विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर 174 करोड़ 45 लाख के कार्याे की देंगे सौगात

नगर पालिका परिषद् कुम्हारी के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुचेंगे मुख्यमंत्री…बड़े तरिया के रूप में नगरवासियों को कुम्हारी के हृदय स्थल पर मिलेगा भव्य मनोरंजन स्थल…

दुर्ग। नगर पालिका परिषद् कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत 30 मई 2023 को बड़े तरिया एवं विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नगरवासियों को 174 करोड़ 45 लाख के विकास कार्याे की सौगात देंगे।

जिसके अंतर्गत 45 करोड़ 44 लाख 66 हजार के विकास कार्याे का लोकार्पण व 129 करोड़ से अधिक लागत के कार्याे का भूमिपूजन शामिल है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगर पालिका परिषद कुम्हारी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग प्रभारी, नगर पालिका परिषद् कुम्हारी के समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन तथा अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button