दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा में विश्व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर सेमिनार का हुआ आयोजन

दुर्ग। छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बरतने को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल पूरे विश्व में 28 मई को विश्व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस का आयोजन किया जाता है।

इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं एवम् महिलाओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ज्योत्सना गुप्ता ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें जिससे कि स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों से बचा जा सके।

इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ व्याख्याता सपना सोनी ने छात्राओं, शिक्षिकाओं और ग्रामीण महिलाओं को यह बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत साल 2014 में जर्मन एन जी ओ वॉश यूनाइटेड ने की थी। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स यानी महीने के उन 5 दिनों में स्वच्छता और सुरक्षा के लिए जागरूक करना है।

माहवारी 28दिनों के अंतराल मे आता है और इसका पीरियड 5 दिनों का होता है। इसी कारण इस खास दिवस को मनाने के लिए पांचवे महीने की 28 तारीख को चुना गया। सूती कपड़े से बने पैड के सुरक्षित इस्तेमाल ,सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल व निपटान, स्वास्थ्य व मासिक धर्म स्वच्छता के बीच संबंध, मासिक धर्म और मिथक के बारे में भ्रांतियां जैसे मुद्दों पर छात्राओं से जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता शीबा अर्पण तरुण, चंचल टिकरिहा, भारती बिष्ट, रामबाई ठाकुर सहित अन्य छात्राओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button