दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP शलभ सिन्हा ने सूने मकानों में घटित नकबजनी के 06 मामलों का किया खुलासा: 11 लाख ₹ का मशरूका बरामद, 02 आरोपी सहित 01 चोरी का आभूषण खपाने वाला गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले में लगातार घटित हो रही नकबजनी की घटनाओं को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा द्वारा माल – मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पाटन) देवांश सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में एवं एण्टी क्राईम सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी अमलेश्वर निरीक्षक जगदीश प्रसाद सिदार के नेतृत्व में ए. सी. सी. यू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विशेष सूत्र भी लगाये गये थे एवं घटना स्थल के आस-पास के मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों से फूटेज प्राप्त किया गया, प्राप्त फूटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन के दौरान एक संदेहीं घटना स्थल के आस-पास दिखायी दिया।

जो घटना के उपरांत एक्टीवा स्कूटी में घटना स्थल से पचपेड़ी नाका होते हुये माना रायपुर की ओर जाते दिखाई दिया, जिसका लगातार सीसीटीव्ही फूटेज के माध्यम से पीछा करने पर सदाणी दरबार धमतरी रोड तक दिखाई दिया, आसपास के स्थानीय लोगों से सीसीटीव्ही फूटेज दिखा कर पतासाजी किया गया। जिससे संदेही की पहचान सुरेन्द्र विश्वकर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी बोरियाकला के रूप में सुनिश्चित हुयी। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करते रहा किंतु सतत एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपना नाम सुरेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ सोनू बताया। जो अपने साथी जितेन्द्र विश्वकर्मा के साथ मिलकर वुल-लैण्ड कालोनी में विगत 03 माह से सूने मकानों में चोरी की घटना को अंजाम देना एवं चोरी की मशरूका लक्ष्मी नगर रायपुर निवासी शिवशंकर राय को बेचना बताया।

आरोपियों की निशानदेही में उनके कब्जे से सोने के कंगन, चैन, नेकलेस, झुमका, टॉप्स, अंगुठी, नाक का फुल्ली, मंगलसूत्र, ईयरिंग, हार, पेंडल चांदी के जेवर पायल, करधन, बिछिया, बच्चो का करधन, 01 नग लैपटाप, सोना 145 ग्राम एवं चांदी 700 ग्राम एवं नगदी 10 हजार रूपये जुमला कीमती लगभग 11 लाख रूपये तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरब, लोहे का राड एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जप्त किया गया।

अग्रिम कार्यवाही थाना अमलेश्वर से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम सायबर यूनिट से सउनि चंद्रशेखर सोनी, पूर्ण बहादुर, प्रधान आरक्षक रूमन सोनवानी, चंद्रशेखर बंजीर आरक्षक पंकज चतुर्वेदी, मेघराज चेलक, राजकुमार
चंद्रा, उपेन्द्र यादव, चित्रसेन, अमित दूबे, विक्रांत कुमार, रिंकू सोनी, भावेश पटेल थाना अमलेश्वर से उनि विजय मिश्रा सउनि गणेश साहू प्र. आर. सतीश कश्यप, सुनील वर्मा, लक्ष्मी वर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

थाना अम्लेश्वर: अपराध क्रमांक / धारा
27/2023 धारा 457,380 भादवि
68/2023 धारा 457 भादवि
69/2023 धारा 457,380 भादवि
70/2023 धारा 457,380 भादवि
71/2023 धारा 457,380 भादवि
72/2023 धारा 457,380 भादवि।

आरोपीगण :- 1. सुरेन्द्र विश्वकर्मा पिता स्व. विनय कुमार विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष हाल पता सदाणी दरबार के पास हाउसिंगबोर्ड कालोनी बोरियाकला रायपुर खास निवासी नेहरू नगर वार्ड नम्बर 38 बिलासपुर जिला बिलासपुर।
2. जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पिता विजय कुमार विश्वकर्मा उम्र 54 वर्ष पता लक्ष्मी नगर प्लाट नंबर 44 /3 रायपुर
3. शिवशंकर राय पिता अनिल कृष्णन राय उम्र 43 वर्ष पता लक्ष्मी नगर पचपेड़ी नाका गणेश गली थाना टीकरापारा जिला रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button