छत्तीसगढ़फीचर्ड

G-20 सम्मेलन के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, 170 से अधिक पुलिस अधिकारी हुए शामिल

रायपुर। आगामी दिनांक 18 सितंबर 2023 को जिला रायपुर में G-20 का 4जी फाइनेंस वर्किंग ग्रुप सम्मेलन होना प्रस्तावित है, उक्त G-20 सम्मेलन के संबंध में दिनांक 12.06.2023 को सिविल लाईन रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं सेन्सीटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में प्रदेश के 170 से अधिक पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार इतने बड़े अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मीटिंग का आयोजन होना है, जिसमें सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल हेतु विभिन्न स्तर पर पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। छत्तीसगढ़ में आयोजन को सफल बनाने पुलिस ने अभी से अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

उक्त एक दिवसीय कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक (गुप्वार्ता) अजय यादव, पुलिस महानिरीक्षक (रायपुर क्षेत्र) आरिफ एच. शेख, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल, एम. एल. कोटवानी स.म.नि. (सुरक्षा), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ए. टी. एस.) सुखनंदन राठौर, अति. पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल पीताम्बर पटेल द्वारा आयोजन के सभी पहलुओं पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया गया एवं आयोजन के संदर्भ में सेंसीटाइज़ किया गया।

इस एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक एवं उप निरीक्षक रैंक के 170 से अधिक पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button