देश-दुनियाफीचर्ड

जिस आदिवासी युवक पर भाजपा कार्यकर्ता ने किया था पेशाब, मुख्यमंत्री शिवराज ने धोए उसके पांव

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जिस आदिवासी युवक पर बीजेपी के एक कथित कार्यकर्ता ने पेशाब किया था, उस यवुक का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पाटील ने सम्मान किया…

भोपाल (ए)। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक के साथ हुई घटना के बाद युवक गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाऊस पहुंचा. यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी युवक के पैर धोए,आरती उतारी और उससे माफी मांगते हुए कहा कि घटना से मन द्रवित है.पीड़ित युवक के साथ सीधी से बीजेपी विधायक केदार शुक्ला और पार्टी के अन्य नेता भी पहुंचे हैं।

पांव पखारने के बाद सीएम शिवराज क्या बोले सीएम शिवराज ने ट्वीटर पर लिखा,”यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूं कि सब समझ लें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है. किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है।”

बता दें कि मंगलवार को सीधी जिले का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला नशे में चूर होकर एक आदिवासी युवक पर पेशाब कर रहा था. प्रवेश शुक्ला के हाथ में सिगरेट भी थी. वीडियो वायरल होते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई करने के आदेश दिए. इसके बाद पुलिस ने देर रात आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को पुलिस ने उसके घर से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया।

देर रात चढ़ा सियासी पारा इधर मामले में जबरदस्त राजनीतिक भी हो रही है. विपक्ष के आला नेता इस मामले में सक्रिय बने हुए हैं. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मायावती, अखिलेश यादव सहित तमाम विपक्ष के नेता इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं बुधवार देर रात पीड़त आदिवासी युवक के घर कांग्रेस नेता अजय सिंह सहित अन्य पहुंचे और धरना दिया. देर रात तक चले इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेसी नेता युवक का पूरा घर गिराने की मांग कर रहे थे। कांग्रेसियों के धरने के दौरान बीजेपी  विधायक सहित अन्य नेता भी वहां पहुंच गए और कांग्रेसियों को बाहर करने की मांग करने लगे।

पीसीसी चीफ कमलनाथ भी सक्रिय इस मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूरी तरह से सक्रिय हैं. पूर्व सीएम कमलनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले नंबर पर है.इस घटना ने पूरे मध्य प्रदेश को शर्मासार कर दिया है.मैं आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करता हूं. पीसीसी चीफ कमल नाथ ने दावा किया कि प्रवेश शुक्ला बीजेपी से जुड़ा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button