देश-दुनियाफीचर्डविविध

जानिए कहां और कैसे बुक कर पाएंगे विश्व कप 2023 के टिकट?

वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं फाइनल मैच भी इसी वेन्यू पर होगा…

नईदिल्ली (ए)। विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है. आईसीसी की ओर से 27 जून वर्ल्ड कप का कार्यक्रम जारी कर दिया था. 10 टीमें वाले इस टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और पहला मैच पिछली बार की फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं फाइनल मैच 19 नवंबर को होगा. अब तक मैचों के टिकट को लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है।

हम आपको बताएंगे कि कैसे वर्ल्ड कप के लिए टिकट बुक करें. हालांकि, अभी टूर्नामेंट के टिकट जारी नहीं हुए हैं. विश्व कप के लिए टिकट जल्द ही आएंगे. अधिक्तर टिकट ऑनलाइन ही आएंगे. टिकट आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद होंगे. इसके अलावा टिकट Bookmyshow, Paytm और Paytm Insiders पर भी मौजूद होंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, टिकट की कीमत 500 से 10,000 रुपये प्रति टिकट के बीच हो सकती है. वेन्यू के हिसाब से टिकटों की कीमत तय हो सकती है. विश्व कप से सभी मैच कुल 10 वेन्यू में खेले जाएंगे. फैंस 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत-पाक मैच को लेकर ज़्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. इस मैच की टिकट किस कीतम पर आएगी, ये देखना दिलचस्प होगा. बता दें कि अभी टिकट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

8 अक्टूबर को पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. इसके बाद 11 को टीम इंडिया दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ भिड़ेगी. फिर 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत पाक का महा मुकाबला देखने को मिलेगा।

विश्व कप में ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई. 
  • भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली.
  • भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद.
  • भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे.
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला.
  • भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ.
  • भारत बनाम श्रीलंका, 2 नवंबर, मुंबई.
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता.
  • भारत बनाम नीदरलैंड, 11 नवंबर, बेंगलुरु.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button