दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

यूको बैंक द्वारा आयोजित नराकास स्तरीय प्रतियोगिता में सत्यवान नायक को मिला प्रथम स्थान

भिलाई। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई दुर्ग के तत्वधान में यूको बैंक द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नराकास स्तरीय चित्र वर्णन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्ग भिलाई के 50 से अधिक संस्थानों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित चित्र दिया गया था, इस चित्र को देखकर प्रतिभागी द्वारा चित्र में दिखाए गए विषय का वर्णन करते हुए आलेख लिखने को कहा गया।

सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक व वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवान नायक ने चित्र वर्णन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट आलेख प्रस्तुत करते हुए नराकास स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर भिलाई इस्पात संयंत्र का नाम रोशन किया है। यूको बैंक के सेक्टर-1 शाखा में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

विदित हो सत्यवान नायक अब तक कई पुरस्कार जीत चुके हैं। इसमे कई अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार शामिल हैं। उनकी रचनाएं कई पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। साथी उनकी रचनाओं का प्रसारण दूरदर्शन व आकाशवाणी से भी किया गया है।

श्री नायक द्वारा इस्पात उद्योग में सुरक्षा तथा इस्पात उद्योग में पर्यावरण पर लिखी दो तकनीकी पुस्तकें भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त श्री नायक कई कंपनियों व संस्थानों में विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण व व्याख्यान देने हेतु आमंत्रित किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button