दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

4 अगस्त को मुख्यमंत्री दुर्ग संभाग के युवाओं से करेंगे भेंट मुलाकात, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे कार्य दायित्व

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात के लिए 04 अगस्त को संभाग मुख्यालय दुर्ग आ सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन जयंती स्टेडियम के पास होगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित 04 अगस्त को दुर्ग आगमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य दायित्व सौंपा।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को बेहत्तर समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में अधिकारियों को रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा के अवगत कराया गया। कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग संभाग के 7 जिलों के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात के लिए 04 अगस्त को दुर्ग संभाग अंतर्गत भिलाई आने की संभावना है।

कलेक्टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए कानून व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित आयोजन संबंधी तमाम इन्तजामों को समय पर पूर्ण करने कहा। युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़, मानपुर-मोहला-अंबागढ़-चौकी और दुर्ग जिले के युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवा 04 अगस्त को जयंती स्टेडियम भिलाई के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से लगातार रू-ब-रू हो रहे हैं। युवाओं से भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम में श्री बघेल छत्तीसगढ़ के विकास की मुद्दे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे।

इस कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के सभी 07 जिलों से युवा यहां हजारों की तादात में पहुंचेगें, जिसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। बैठक में वनमंडलाधिकारी शशि कुमार, अपर कलेक्टर एवं आयुक्त नगर निगम भिलाई रोहित व्यास, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन, संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे, योगिता देवांगन व एच.एस. मिरी, सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button