दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आज़ादी की 76 वें वर्षगाठ पर विधायक देवेंद्र यादव की 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा में भिलाई वासियों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

भिलाई। आजादी के 76 वे वर्गगठ पर आज भिलाई नगर क्षेत्र में 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा का पहला दिन था। क्षेत्र के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने ‘भिलाई रंगे आजादी के रंग’ नारे के साथ आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। हाथों में तिरंगा लिए और देश भक्ति गीत के साथ जनता के साथ विधायक देवेंद्र भिलाई नगर की सड़कों पर उतरे। आजादी के जश्न में और रंग भरने और वीरों के बलिदान को याद करते हुए इस 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।

इस यात्रा के पहले दिन लोगों ने बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया और देश के प्रति अपने प्रेम और वीरों के बलिदानों को याद करते हुए इस यात्रा की शुरुआत सुबह 7.30 बजे सिविक सेंटर रथ पार्क से ध्वजारोहण के साथ की किया । जिसके बाद यात्रा 8.30 बजे भिलाई होटल कॉलोनी क्षेत्र पहुंची। यहां बच्चों और महिलों ने भी भिलाई विधायक देवेंद्र के साथ इस यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सेक्टर 8 के वसुधा महिला स्व सहायता समूह सेक्टर 8, स्ट्रीट 5 में यात्रा का स्वागत किया गया। जिसके बाद शिव महिला मानस समिति, स्ट्रीट 12, सेक्टर 8, सेक्टर 8 मार्केट व्यवसायिक संघ, वीर हनुमान महिला समूह, सिख सामाज, तेलुगु नाई समाज , तेलुगु रजक समाज, साहू समाज, महाराष्ट्र मंडल , क्रिश्चन समाज ने भी अलग अलग क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत किया और पहले दिन की यात्रा को सफल बनाया।

सेक्टर 1 शहीद अमित उद्यान में आज रात्रि विधायक देवेंद्र यादव विश्राम करेंगे। जिसके बाद यात्रा के पहले दिन 30 किलोमीटर चलने के बाद विश्राम के लिए रोका गया। कल फिर विधायक देवेंद्र यादव नई ऊर्जा के साथ हाथो में तिरंगा लिए भिलाई में अपनी इस यात्रा के दूसरे पड़ाव पर आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button