छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द, फ्लाईओवर को जोड़ने के कारण रेल प्रशासन लिया निर्णय

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मण्डल के अंतर्गत इटारसी–भोपाल सेक्शन में पोवारखेड़ा एवं जुझारपुर रेलवे स्टेशनों के बीच फ्लाईओवर को जोड़ने का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित…

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु नागपुर-नई दिल्ली मैन लाइन पर स्थित पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मण्डल के अंतर्गत इटारसी–भोपाल सेक्शन में पोवारखेड़ा एवं जुझारपुर रेलवे स्टेशनों के बीच फ्लाईओवर को जोड़ने का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 23 से 28 अगस्त, 2023 तक किया जाएगा।

इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है। रद्द होने वाली ट्रेन निम्न है-

1. दिनांक 23 से 26 अगस्त, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. दिनांक 24 से 27 अगस्त, 2023 को भोपाल से चलने वाली 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3. दिनांक 23, 25, 26 एवं 27 अगस्त, 2023 को इंदौर से चलने वाली 19343 इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4. दिनांक 24, 26, 27 एवं 28 अगस्त, 2023 को छिंदवाडा से चलने वाली 19344 छिंदवाडा-सिवनी-इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button