खास खबरघर-परिवारदेश-दुनियाफीचर्ड

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित नर्मदा मंदिर में प्रवेश पर अब ड्रेस कोड लागू,अमर्यादित वस्त्र धारण करके जाने पर नो एंट्री

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित नर्मदा मंदिर में प्रवेश पर अब ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। यदि कोई अमर्यादित वस्त्र धारण कर मंदिर में प्रवेश करना चाहेगा तो उसे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा…

अनूपपुर (ए)। देश के कई मंदिरों की समितियों ने भक्तों के परिधान (ड्रेस कोड) को लेकर नियम जारी होने के बाद अब मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक में नर्मदा मंदिर में भी श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। नर्मदा मंदिर ट्रस्ट एवं पुजारियों के निर्णय अनुसार, अब से कोई भी श्रद्धालु छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

मंदिर ट्रस्ट की जानकारी के अनुसार, नर्मदा मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही कपड़े पहनने होंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर परिधान को लेकर बोर्ड मुख्य प्रवेश द्वार पर नर्मदा मंदिर ट्रस्ट एवं पुजारियों ने मां नर्मदा मंदिर में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं के पहनावे का नियम लागू कर साइन बोर्ड लगा दिया है।

मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा है कि महिलाएं एवं पुरुष मंदिर परिसर में मर्यादित कपड़े में ही आये। छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, बरमूडा, नाईट सूट, मिनी स्कर्ट, कटी-फटी जींस व क्राप टाप अभद्र कपड़े पहन कर मंदिर में प्रवेश बंद है, महिलाएं विशेषतः आदर्श जनक कपड़े का उपयोग करें जैसे साड़ी, सलवार सूट। मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा है कि मंदिर दर्शन की जगह है, खुद की प्रदर्शनी की नहीं। मंदिर में आने वाले सभी भक्तों से निवेदन है कि वे सादे कपड़े पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें।

मंदिर के बाहर लगाया गया सूचना बोर्ड नर्मदा मंदिर में शुक्रवार शाम बाद नर्मदा मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक साइन बोर्ड भी लगा दिया गया है। नर्मदा मंदिर पुजारी पंडित धनेश द्विवेदी ने नर्मदा मंदिर में आने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि पूजन स्थल की मर्यादा के अनुरूप वस्त्र धारण कर ही मंदिर प्रांगण में प्रवेश करें, मंदिर तथा तीर्थ की मर्यादा का पालन करें अन्यथा प्रवेश न करें। पंडित उमेश द्विवेदी नर्मदा मंदिर पुजारी का कहना है कि सभी संस्थानों का अपना विशेष वस्त्र परिधान होता है। ऐसे ही मंदिर में पूजन करते समय पारंपरिक परिधान होना चाहिए। मंदिर में मर्यादित वस्त्रों का ही उपयोग करें।

आगामी दिनों में गेट के बाहर कर्मचारी किए जाएंगे नियुक्त नगर परिषद अमरकंटक सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर साइन बोर्ड लगवाया है, ताकि आने वाले तीर्थ यात्रियों को यह मालूम हो सके की मंदिर में प्रवेश करना हैं तो मर्यादित परिधान में ही प्रवेश करें। इसके लिए रक्षाबंधन त्योहार बाद नर्मदा मंदिर उद्गम ट्रस्ट में तैनात कर्मचारी ओर नजर रखेंगे। अभी मंदिर प्रांगण में कई जगह साइन बोर्ड और भी लगवाए जायेंगे, जिससे आने वाले लोगों को यह जानकारी मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button