देश-दुनियाफीचर्ड

45 दिनों का मेगा ब्लॉक, 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक दर्जनों ट्रेन कैंसिल

स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से दर्जनों ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है. कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है…

वाराणसी (ए)। ट्रेन से सफर करनेवाले यात्री सावधान! वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक होनेवाला है. यार्ड रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक वाराणसी- लखनऊ रूट पर चलनेवाली कई ट्रेनों का रूट भी परिवर्तित किया गया है. रेलवे की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार गंतव्य तक पहुंचना होगा।

1 सितंबर से 15 अक्टूबर रद्द होनेवाली ट्रेनों की सूची

1- 22417 वाराणसी से नई दिल्ली (दिनांक- 12, 14, 16, 19, 23, 26, 28, 30 सितंबर और अक्टूबर के महीने में 3, 5, 7, 10, 12,14)

2- 22148 नई दिल्ली से वाराणसी (दिनांक 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 सितंबर और अक्टूबर के महीने में 2, 4, 6, 9, 11, 13)

3- 15119  बनारस से देहरादून (1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक)

4- 15120 देहरादून से बनारस ( 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर )

5- 15127 बनारस से नई दिल्ली (1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर)

6- 15128 नई दिल्ली से बनारस (2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक )

7- 22541 बनारस से आनंद विहार (1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक)

8- 22542 आनंद विहार से बनारस (2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक )

9- 12357  कोलकाता से अमृतसर ( 3, 7, 10, 14 अक्टूबर)

10- 12358 अमृतसर से कोलकाता (5, 9, 12, 16 अक्टूबर)

11- 00469 हावड़ा से दिल्ली (26 सितंबर 3, 10,17 अक्टूबर)

12- 00470 दिल्ली से हावड़ा (24 सितंबर 1, 8, 15 अक्टूबर)

परिवर्तित रूट से गुजरनेवाली ट्रेनों की सूची रेलवे ने कहा है कि 1 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. रक्सौल आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस, हावड़ा अमृतसर मेल, हावड़ा देहरादून कुंभ एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किए गए हैं. कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य संपन्न होने के बाद निर्धारित समय से वाराणसी- लखनऊ रूट पर प्रभावित होनेवाली ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

45 दिनों के मेगा ब्लॉक से कैंट रेलवे स्टेशन पर स्टॉल लगानेवाले चिंतित हैं. कूलियों को भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने कहा है कि परेशानी से बचने के लिए यात्री रद्द होनेवाली ट्रेनों की सूची एक बार जरूर देख लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button