छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP अंकिता शर्मा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नक्सल प्रभावित क्षेत्रो का किया भ्रमण, पुलिस जवानों को बांधा राखी

साल्हेवारा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) जिला केसीजी0 के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये थाना गातापार का भ्रमण किया थाना में उपस्थित जिला बल एवं डीआरजी बल के साथ रक्षाबंधन पर्व होने पर उप निरीक्षक जितेन्द्र डहरिया एवं डीआरजी बल को राखी बांधकर कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दिये, बाद कैम्प भावे, मलैदा, थाना बकरकट्टा क्षेत्र का भ्रमण करते थाना साल्हेवारा क्षेत्र के अति नक्सल संवेदनसील मतदान केन्द्र ग्राम रामपुर, चोभर, कोपरो, सरईपतेरा, लालपुर, नचनिया, भाजीडोंगरी तथा ग्राम पोड़ी के मतदान केन्द्रो का तथा चुनाव हेतु आने वाले अर्धसैनिक बलो के रूकने के स्थानो ग्राम रामपुर, आमगाॅव तथा ग्राम साल्हेवारा के काॅलेज, स्कूल का भ्रमण कर निरीक्षण कर जायजा लिया।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे एवं थाना प्रभारी साल्हेवारा उप निरी0 रामनरेश यादव को आगामी विधानसभा चुनाव एवं मतदान केन्द्र के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा थाना साल्हेवारा क्षेत्र के अन्र्तराज्यीय सीमा में स्थित ग्राम खादी में बने पुलिस चेक पोस्ट का निरीक्षण किया तथा थाना साल्हेवारा में उपस्थित अधि0/कर्म0 से मिलकर थाना में आने वाले आगन्तुको से संयमित व्यवहार कर उनकी समस्या का निराकरण करने निदेर्शित किया गया।

नक्सल प्रभावित थाना के कर्मचारियो को एलर्ट रहते हुए सावधानी बरतने एवं नक्सल आसूचना संकलन पर ध्यान देने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुये थाना के सभी अधि0/कर्म0 को ईमानदारी एवं मेहनत के साथ ड्यिूटी करने हेतु प्रोत्साहित कर प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मोहगाॅव एवं थाना गण्डई का भ्रमण कर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले को रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधकर उज्जवल भविष्य की कामनाओ सहित आर्शीवाद प्रदान किये। पुलिस अधीक्षक के आकस्मिक भ्रमण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे, थाना प्रभारी साल्हेवारा उप निरीक्षक रामनरेश यादव, डीआरजी प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र डहरिया एवं डीआरजी का बल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button