देश-दुनियाफीचर्डविविध

जसप्रीत बुमराह एशिया कप को बीच में ही छोड़कर घर वापस लौट, भारत का आज नेपाल से मुकाबला

आज सोमवार को भारतीय टीम नेपाल के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. सुपर-4 में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा…

नईदिल्ली (ए)। 2023 एशिया कप में आज सोमवार को भारतीय टीम नेपाल के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. सुपर-4 में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा. हालांकि, इस मैच से पहले टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप को बीच में ही छोड़कर घर वापस लौट आए हैं. बुमराह के मुंबई लौटने की वजह खुश करने वाली है।

सिर्फ तीन दिन के लिए आए हैं बुमराह मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह सिर्फ तीन दिन के लिए घर आए हैं. वह नेपाल के खिलाफ नहीं खेलेंगे, लेकिन इसके बाद सुपर-4 के मैचों में उपलब्ध रहेंगे. दरअसल, बुमराह पिता बनने वाले हैं और इसी वजह से वह एशिया कप 2023 को बीच में ही छोड़कर घर वापस आए हैं।

पिता बनने वाले हैं बुमराह जसप्रीत बुमराह के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है. उनकी पत्नी संजना गणेशन एक टीवी प्रेजेंटर हैं. दोनों की मुलाकात 2019 विश्व कप के दौरान हुई थी. 15 मार्च 2021 को बुमराह और संजना गणेशन की शादी हुई थी।

पिछले दिनों जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से वापसी की थी. इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के कप्तान थे. इससे पहले जसप्रीत बुमराह चोट के कारण मैदान से दूर थे. इस वजह से वह आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं थे. भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद फैंस काफी उत्साहित थे, लेकिन अब फैंस को निराश करने वाली खबर सामने आ रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button