खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 118वें वार्षिक सत्र में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- 9 साल में पीएम मोदी ने देश को बदल दिया, भारत दुनिया का सबसे युवा देश है

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘राइजिंग इंडिया: अमृत काल ऑफ अंप्रेसेंडेंटेड ग्रोथ’ विपष पर लोगों को संबोधित किया. उन्होंने देश में हुए विकास कार्यों की जानकारी भी दी…

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 75 साल में देश ने कई क्षेत्रों में उपलब्धी पाई है. 75 साल के इस सफर में देश का लोकतंत्र मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर देश में एक पार्टी की सरकार जाती है, तो दूसरी पार्टी की सरकार आती भी है. दरअसल, गृह मंत्री शाह ‘पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के 118वें वार्षिक सत्र में ‘राइजिंग इंडिया: अमृत काल ऑफ अंप्रेसेंडेंटेड ग्रोथ’ पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जरिए किए गए कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 9 साल में पीएम मोदी ने देश को बदल दिया है. भारत दुनिया का सबसे युवा देश है. दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को देखना और सुनना चाहती है. पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स को भारत सरकार के जरिए मान्यता प्राप्त संगठन है. ये भारतीय आयातकों को सर्टिफिकेट देने का काम करता है. इसके 118वें वार्षिक सत्र में गृह मंत्री ने हिस्सा लिया।

जी20, चंद्रयान-3 मिशन की सफलता ने देश में भरी नई ऊर्जा दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में गृह मंत्री शाह ने कहा कि मैं ‘राइजिंग इंडिया: यही समय है, सही समय है’ थीम चुनने के लिए टीम को बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि जी20, चंद्रयान-3 मिशन, आदित्य एल-1 मिशन की सफलता और महिला आरक्षण बिल के पास होने जैसी घटनाओं ने देश में एक नई ऊर्जा भर दी है।

गृह मंत्री ने कहा कि देश ने 75 सालों का सफर पूरा कर लिया है. पिछले 75 सालों में हमने हर क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं. हमने अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित किया है. उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि देश लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में सफल रहा है।

10 सालों में भारत होगा दुनिया के छात्रों के लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शुरु में मेक इन इंडिया प्रोग्राम का मजाक उड़ाया गया, लेकिन आज हम प्रोडक्शन सेक्टर में ड्रीम डेस्टिनेशन हैं. अगले 10 सालों में भारत दुनिया भर के छात्रों के लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन होगा. उन्होंने कहा कि यह 25 साल संकल्प लेने का और संकल्प को सिद्धि में बदलने का समय है. हम ऐसा देश चाहते हैं जिसका सपना प्रधानमंत्री मोदी ने हमें दिखाया है कि जब देश आजादी की शताब्दी मना रहा हो तब ऐसा कोई क्षेत्र न हो जहां भारत नंबर 1 न हो क्योंकि सबसे ज्यादा युवा देश, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हमारा है, सबसे ज्यादा डॉक्टर, इंजीनियर आदि भी हमारे देश में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button