खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रणबीर कपूर के बाद अब कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को ईडी का समन; संजय सिंह को 10 अक्तूबर तक की रिमांड

कोर्ट ने ईडी को सांसद संजय सिंह की पांच दिन की रिमांड दी है। इससे पहले संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा, फैसला अभी सुरक्षित है, अभी परिणाम आ जाएगा। मेरा अनुमान है कि रिमांड 1 हफ्ते की होगी…

नईदिल्ली (ए)। बीते दिन अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजने के बाद ईडी के तीन और सितारों को तलब किया है। यह सितारे और कोई नहीं बल्कि कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और टीवी एक्ट्रेस हिना खान हैं। ‘महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मामले में रणबीर कपूर के बाद तीनों सितारों को समन भेजा गया है। ऐसे में कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान, तीनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

‘महादेव बेटिंग ऐप’ केस में भेजा गया समन अधिकारियों ने बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बेटिंग एप्लिकेशन मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता हिना खान और हुमा कुरेशी को तलब किया है। कुल 100 ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स ईडी के रडार पर हैं। खबर की पुष्टि एनआई द्वारा एक ट्वीट के जरिए की गई है। न्यूज एजेंसी एनआई ने एक्स पर ट्वीट करते हुए ईडी के सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘ईडी ने महादेव बेटिंद ऐप मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हुमा कुरेशी को तलब किया है।’

ईडी के दायरे में इतने लोग ईडी के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने सेलेब्स पर वर्चुअल स्पेस में अपने प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटरों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों सहित लगभग 100 लोग ईडी की जांच के दायरे में हैं और उन्हें भी जल्द ही तलब किया जाएगा। बता दें, बीते दिन रणबीर कपूर को भी ईडी द्वारा समन भेजा गया था।

दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कोर्ट ने ईडी को सांसद संजय सिंह की पांच दिन (10 अक्टूबर) की रिमांड दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button