देश-दुनियाफीचर्डविविध

क्या आप जानते है की भारत की वो कौन सी पहली फिल्म थी जिसमे हुआ था लिपलॉक? इतने मिनट तक चला था किसिंग सीन

आपको जानकर हैरानी होगी कि पहली हिंदी फिल्म जिसमें लिपलॉक सीन दिखाया गया था, वह आजादी से पहले शूट हुई थी. उस दौर में लिपलॉक तो दूर रोमांटिक सीन्स शूट होना भी बड़ी बात थी…

मुंबई (ए)। आज के दौर में हिंदी फिल्मों में इंटीमेट सीन्स और खासकर लिपलॉक सीन्स होना आम बात हो गई है. बल्कि यह कहना गलत नहीं होगा कि बिना किसिंग सीन्स के तो जैसे फिल्में बनना बहुत रेयर हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में किसिंग सीन या लिपलॉक का चलन कबसे शुरू हुआ? क्या आप उस पहली हिंदी फिल्म का नाम जानते हैं जिसमें लिपलॉक हुआ था? आइए हम आपको उस फिल्म के बारे में बताते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि पहली हिंदी फिल्म जिसमें लिपलॉक सीन पर्दे पर दिखाया गया था, वह आजादी से पहले ही शूट हुई थी. उस दौर में लिपलॉक तो दूर रोमांटिक सीन्स का शूट होना भी एक बहुत बड़ी बात हुआ करती थी. लेकिन ऐसे दौर में ही पहला लिपलॉक सीन शूट हुआ था और इस फिल्म का नाम कर्मा था. यह फिल्म 1933 में रिलीज हुई थी जिसमें देविका रानी और हिमांशू राय ने लीड किरदार अदा किए थे।

4 मिनट तक चला था किसिंग सीन!
पद्म श्री और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजी जाने वालीं एक्ट्रेस देविका रानी उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं. 1930-1940 के दशक में एक्ट्रेस के हुनर का लोहा माना जाता था. उन्होंने फिल्म कर्मा में हिमांशु राय के साथ काम किया. 1933 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए उन्होंने हिमांशु संग 4 मिनट लंबा किसिंग सीन किया था.इस सीन में हिमांशु को सांप कांट लेता है और वो बेहोश हो जाते हैं. इसी दौरान देविका उन्हें बार-बार चूमती हैं।

अपने पति संग किया लिपलॉक
बता दें कि इस फिल्म से पहले ही देविका रानी और हिमांशु राय ने शादी कर ली थी. इसका मतलब यह है कि फिल्म कर्मा में देविका किसी और के साथ नहीं बल्कि अपने पति के साथ ही लिपलॉक कर रही थीं.गौरतलब है कि फिल्म में हिमांशु राय न सिर्फ बतौर एक्टर काम कर रहे थे बल्कि वे इसके मेकर भी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button