खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

शुभमन गिल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: बाबर-अमला-पीटरसन को पछाड़ वनडे में सबसे तेज दो हजार रन पूरे किए

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान वनडे में अपने दो हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने सबसे कम पारियों में ऐसा किया है। गिल ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सहित कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया…

धर्मशाला (ए)। भारत के युवा स्टार शुभमन गिल ने विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया। दोनों टीमें धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार (22 अक्तूबर) को आमने-सामने हुईं। गिल ने मुकाबले के दौरान वनडे में अपने दो हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने सबसे कम पारियों में ऐसा किया है। गिल ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सहित कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

डेंगू के कारण विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेलने वाले गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से वापसी की। उन्हें दो हजार रन पूरे करने के लिए 14 रन की आवश्यकता थी। गिल ने सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट को चौका मारकर अपने दो हजार रन पूरे कर लिए। गिल ने 38वीं वनडे पारी में दो हजार रन का आंकड़ा पार किया। हाशिम अमला ने 40 पारियों में ऐसा किया था।

सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश पारी
शुभमन गिल भारत 38
हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 40
जहीर अब्बास पाकिस्तान 45
केविन पीटरसन इंग्लैंड 45
बाबर आजम पाकिस्तान 45
रसी वान डर डुसेन दक्षिण अफ्रीका 45

इस मामले में पांचवें स्थान पर गिल शुभमन गिल ने 24 साल 44 दिन की आयु में वनडे फॉर्मेट में अपने दो हजार रन पूरे किए। वह दो हजार रन पूरे करने वाले भारत के पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 20 साल 354 दिन की आयु में ऐसा किया था। युवराज सिंह ने 22 साल 51 दिन, विराट कोहली ने 22 साल 215 दिन और सुरेश रैना ने 23 साल 45 दिन की आयु में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button