छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ.जितेंद्र यादव ने विजयदशमी के अवसर पर शस्त्रों की पूजा कर स्टाफ को दशहरा की दी बधाई

बालोद। आज दिनांक 24.10.2023 को विजयदश्मी दशहरा के पावन अवसर पर शस्त्रों एवं शासकीय वाहनों की पूजा हेतु रक्षित केंद्र जिला बालोद में पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, व अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, के उपस्थिति में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं कर्मचारियों के द्वारा शस्त्रागार के शस्त्रों का तथा शासकीय वाहनों का विधि पूर्वक पूजन किया गया

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारियों को विजयदशमी दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

शस्त्र पूजा में डीएसपी नवनीत कौर, डीएसपी गीता वाधवानी, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी बोनीफास एक्का, सीएसपी राजहरा राजेश बागड़े, प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, समेत समस्त थाना प्रभारी एवं ऑफिस/लाईन स्टॉफ सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button