छत्तीसगढ़फीचर्ड

शिवनाथ नदी के पास आम जगह पर जुआ खेलते 7 जुआड़ी पकड़ाए, नगदी 40800 रुपये एवं 04 मोटरसाइकल जप्त

पुलिस द्वारा दिनांक 27.10.2023 को अभियान निजात चलाकर जुआ पर की गई कार्यवाही, सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते 07 आरोपी हुए गिरफ्तार, आरोपियों से नगदी 40800 रुपये एव 04 मोटरसाइकिल जप्त…

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बिलासपुर उदयन बेहार के मार्गदर्शन में अभियान निजात के दौरान अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर। दिनांक 27/10/230 को थाना पचपेडी पुलिस द्वारा टीम बनाकर मुखबिर की सूचना के आधार पर कि, ग्राम कुकुर्दीकला शिवनाथ नदी के पास आम जगह पर कुछ लोग 52 पत्ती से पैसे पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

कुछ जुवाडियान पुलिस को देख कर भाग गए 07 जुआरियों से जुआ खेलते मिले जिनसे 40800₹ नगद व 52 पत्ती तशा एव 04 नग मोटरसाइकिल को जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिसेध अधि के तहत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय उ.नि पिल्लू राम मण्डावी प्रधान आरक्षक दुलार साय टोप्पो आरक्षक सचिन तिवारी, सुनील बंजारा, रघुनाथ रेड्डी विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक- 363/23 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधि.

नाम आरोपी (जुआड़ी): 1. मनहरण खांडे पिता कृष्णा खांडे उम्र 40 साल सा. जोन्धरा।
2. कामता प्रसाद गोंड़ पिता परदेशी उम्र 57 साल सा. दगोरी थाना बिल्हा।
3. ईश्वर बंजारे पिता राम भरोष बंजारे उम्र 30 साल।
4. विजय बंजारे पिता सियाराम बंजारे उम्र 30 साल सा. लवन थाना व जिला बलौदा बाजार।
5. देवी प्रसाद पिता स्व. काशीराम राठौर उम्र 57 साल सा. गतौरा थाना मस्तुरी।
6. नंद कुमार दिनकर पिता पहारू राम दिनकर उम्र 34 साल सा. कोसीर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा।
7. कमलेश सूर्यवंशी पिता शगुन राम सूर्यवंशी उम्र 53 साल साकिन धनगांव थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा।

जुमला जप्ती रकम: नगदी 40800 रुपए 52 पत्ती ताश एवं 04 मोटर सायकल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button