दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय ने सेक्टर 2 और बापू नगर में किया जनसंपर्क

भिलाई नगर। “पूरा भिलाई विकास के साथ है, अपने प्रेमप्रकाश के साथ है” इसी नारे के साथ आज सेक्टर -2 और बापू नगर गूंज उठा। सभी ने आज एक स्वर होकर अपना समर्थन भाजपा के विधायक प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय को दिया। भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत आज श्री पाण्डेय ने सेक्टर -2 एवं बापू नगर में जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री पाण्डेय ने क्षेत्र की माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं से मिले स्नेह और आर्शीवाद के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह इस बात का प्रमाण है कि भिलाई में विकास का कमल खिलने जा रहा है।

जनसंपर्क के दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि भिलाई न केवल लोहा बनाता है बल्कि प्रतिभाओं को भी गढ़ता है। हमारे शहर को पूरे विश्व में एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में महादेव आईडी के नाम से भिलाई बदनाम हुआ है। क्राइम का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि माताएं-बहनें स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं और बच्चों को रात के समय में घर से बाहर भेजने से डरती है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि भिलाई में चोरों का इतना खौफ है कि थाने तक से लोहा कर ले रहे हैं, गुण्डागर्दी भी अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की सरकार केवल आप लोगों का हित ही सोचती है, वह आपको गुमराह नहीं करती। भाजपा विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आप सभी आर्शीवाद भाजपा के साथ है।

विजय संकल्प महारैली आज
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 नवंबर को दुर्ग आगमन पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में मातृशक्ति विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया गया है। सेक्टर 1 मुर्गा चौक से प्रारंभ होने वाली यह रैली सेंट्रल एवेन्यू का भ्रमण करते हुए सेक्टर -9 चौक, हुडको श्रीराम चौक, ओव्हरब्रिज के रास्ते पं. रविशंकर स्टेडियम सभास्थल पहुंचेगी। प्रधानमंत्री के आगमन से भिलाईवासियों में खासा उत्साह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button