खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले प्रेमप्रकाश पाण्डेय: सेल कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर कराया ध्यानाकर्षण, दुर्ग से विशाखापट्टनम वाली ट्रेन को पलासा से बहरमपुर तक चलाने का किया आग्रह

भिलाई नगर। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में मंच से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने प्रमुख मुद्दों को उठाया।

श्री पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सेल कर्मचारियों के वेतन समझौता व अन्य मुद्दों पर बीएसपी कर्मचारी एवं भिलाईनगर विधानसभा की जनता से जुड़े विषय हैं। जिनमें वेतन समझौते के अनुसार कर्मचारियों का बकाया 39 महीने का एरियर्स एवं पर्क्स में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एरियर्स का भुगतान। बीएसपी के लीजधारी व्यापारी एवं सामाजिक संस्थानों के लीज रीनिवल करने हेतु, लीज रेंट बढ़ाने के बजाय प्रीमियम में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दे रहे हैं।

श्री पाण्डेय ने बताया कि ठेका मजदूर का वर्तमान में राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन दिया जाता है, उसके स्थान पर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान दिया जाये।

श्री पाण्डेय ने दुर्ग से विशाखापट्टनम वाली ट्रेन को पलासा से बहरमपुर तक चलाने, साथ ही दुर्ग से रीवा तक रेल सेवा भविष्य में चलाने की माँग पर बात भी कही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button