दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने वार्ड 17 और 18 का किया दौरा, मतदाताओं का लिया आशीर्वाद

भिलाई। वैशाली नगर विधान सभा के कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर का आज का जनसंपर्क अभियान का पहला चरण वार्ड 18 के वैशाली नगर केंद्रीय कार्यालय से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर से होते हुए परदेश चौक, बोरा लाइन, स्पर्श हॉस्पिटल से आनंद चौक बजरंग चौक, बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की और वहां से आमोद भवन पर समापत हुआ। जनसंपर्क यात्रा के दौरन लोगो से सीधे वार्ता किये और उनके द्वार दिये गये समझाव को सुने और मुख्यमंत्री द्वारा किये गये घोषणाओं को भी लोगो को अवगत कराया।

आज के दिन का दूसरा जनसंपर्क यात्रा वार्ड-17 के 5 रास्ता हनुमान मंदिर से प्रारंभ होते हुए गांधी चौक, सुभाष चौक, शिव मंदिर के रास्ते आनंद चौक होते हुए कर्मा विद्यालय से नेहरू भवन के सामने से हार्डवेयर लाइन होते हनुमान मंदिर पर संपूर्ण हुआ। इस दौरन लोगो में काफ़ी उत्साह नज़र आया और समस्यों को उनके सामने रखा जो बीते 15 सालो से वैशाली नगर विधान सभा में हुआ उस पर भी लोगो ने चर्चा किया और प्रत्याशी ने लोगो को अश्वस्थ किया कि वो अगर इस बार चुन के आते हैं तो वैशाली नगर के सारे समस्याओं को दूर कर देंगे जैसे कि अपने घोषणा पत्र में बताया।

इस दौरन उनके साथ कांग्रेस के नेता बृजमोहन सिंह विनोद यादव, बंटू शर्मा, अशरफ खान,, राधेकांत मिश्रा, संजय चापके, कन्हैया यादव, हीराशंकर साहू, धनंजय सिंह, लालचंद वर्मा एमआईसी मेंबर, रामसिया गुप्ता, रामायण साव, अमरजीत गोरे, लाल चंद्रवंशी, अनिल वर्मा, जितेंद्र वर्मा, मंजू टिकेश्वरी वर्मा रजनी वर्मा धन्नवंत्री वर्मा अनमोल अजीत युवराज सिंह अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button