दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय ने सेक्टर 4 एवं खुर्सीपार के वार्ड 39 में किया जनसंपर्क, भिलाई में विकास का कमल खिलाने का किया आग्रह

भिलाई। भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज सेक्टर -4 श्री हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना कर अपने जनसंपर्क की शुरूआत की। उन्होंने बजरंग बली से भिलाई सहित पूरे प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने वार्ड में लोगों से भेंट कर उनसे भाजपा को अपना समर्थन देने औऱ भिलाई में विकास का कमल खिलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आपकी हितैषी है और शहर के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

श्री पाण्डेय ने आज प्रातः सेक्टर 4 एवं खुर्सीपार वार्ड 39 में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हमें भिलाई में विकास का कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में भिलाई की दुर्दशा हुई है जिसे आप सबको अपने निर्णय से फिर से विकास के मार्ग पर लाना है।

हमारा भिलाई शिक्षाधानी की अपनी पहचान को खो चुका है, अब यह हम सबका दायित्व है कि सही निर्णय लेकर वापस इसकी खोई पहचान वापस दिलायें। श्री पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों के उत्साह और स्वस्फूर्त समर्थन पर सबका आभार जताया।

बुधवार को सेक्टर -5 और वार्ड 49 में जनसंपर्क
भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभिायन के अंतर्गत श्री पाण्डेय बुधवार को प्रातः सेक्टर -5, सड़क 6 एवं दोपहर 2 बजे वार्ड 49 सुभाष मार्केट में जनसंपर्क करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button