खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में लगाया छक्कों का अर्धशतक, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है…

मुंबई (ए)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित ने ये कीर्तिमान अपने नाम किया. 50वें छक्के साथ रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के दिग्गज बल्लेबाज़ और जाने माने सिक्स हिटर क्रिसे गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गेल ने टूर्नामेंट में 49 छक्के लगाए थे।

अब भारतीय कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारतीय कप्तान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 29 गेंदों में 162.07 के स्ट्राइक रेट से 47 रन स्कोर किए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इन 4 छक्कों के साथ रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में 50 छक्कों की आंकड़ा पार करते हुए 51 पर पहुंच गए हैं।

क्रिस गेल ने 35 मैचों की 34 पारियों में 49 छक्के लगाए थे. वहीं रोहित शर्मा ने महज़ 27 मैचों की 27 पारियों में 51 छक्के जड़ दिए हैं. रोहित शर्मा ने ज़्यादा छक्के भी लगाए और क्रिसे गेल से कम पारियां भी खेलीं. रोहित शर्मा छक्के लगाने के अलावा रन बनाने के मामले में भी क्रिस गेल से आगे हैं. हिटमैन ने 27 पारियों में 61.12 की औसत से 1528 रन स्कोर कर लिए हैं. जबकि क्रिस गेल ने 34 पारियों में 35.93 के स्ट्राइक रेट से 1186 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 6 और गेल के बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक निकले हैं।

टॉस जीती थी टीम इंडिया बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. वहीं रोहित शर्मा की ओर से टीम की प्लेइंग इलेवन में भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button