खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

श्रीलंका से छिन गई अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी, जानिए अब कहां होगा आयोजन?

अंडर-19 विश्व कप 2024 का आयोजन अगले साल जनवरी-फरवरी में होना है. इससे पहले श्रीलंका के खेल मंत्री ने विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन की वजह से पूरे बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था…

नईदिल्ली (ए)। श्रीलंका क्रिकेट बुरे दौर से गुजर रहा है. श्रीलंकाई टीम को विश्व कप 2023 में बुरी तरह हार का सामना करके बाहर हुई थी. अब एक और मुश्किल बढ़ गई है. आईसीसी ने श्रीलंका से अंडर-19 विश्व कप 2024 की मेजबानी छीन ली है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में चल रही उठा-पटक को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. आईसीसी ने अब मेजबानी की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका को सौंपी है. इसको लेकर आईसीसी ने लंबी मीटिंग की और आखिरीकार फैसला लिया गया कि मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को दी जाएगी।

अंडर-19 विश्व कप 2024 का आयोजन अगले साल जनवरी-फरवरी में होना है. इससे पहले श्रीलंका के खेल मंत्री ने विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन की वजह से पूरे बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था. आईसीसी ने इसे बोर्ड में सरकार का दखल माना और श्रीलंका बोर्ड को सस्पेंड कर दिया. अब श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है।

क्रिकबज की खबर के मुताबिक श्रीलंका बोर्ड में चल रही अनिश्चितता की वजह से अंडर-19 विश्व कप 2024 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को सौंपी गई है. आईसीसी ने श्रीलंका बोर्ड को सस्पेंड करने के फैसले को अभी भी बरकरार रखा है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को 10 नवंबर को सस्पेंड किया गया था. रिपोर्ट्स की मानें तो सस्पेशन का असर वहां की क्रिकेट पर नहीं होगा. श्रीलंका में क्रिकेट चलता रहेगा।

बता दें कि श्रीलंका का विश्व कप 2023 में बेहद खराब प्रदर्शन रहा था. टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही थी. श्रीलंका ने 9 मैच खेलते हुए सिर्फ 2 में जीत दर्ज की थी. उसे 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.श्रीलंका ने इस विश्व कप में पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में उसे 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. श्रीलंका को पाकिस्तान ने 6 विकेट और ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से हराया था. श्रीलंका ने नीदरलैंड्स और इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी. इसके बाद भारत के खिलाफ 302 रनों से हार का सामना किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button