दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP राम गोपाल गर्ग ने राजपत्रित अधिकारीयों सहित थाना-चौकी प्रभारियों की ली क्राइम मीटिंग, लंबित अपराधो के जल्द निकाल हेतु दिए निर्देश

भिलाई। दिनांक 23/11/2023 को 3 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई के सभागार में क्राइम मीटिंग ली गई। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू मीता पवार सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी एवम थाना प्रभारी सम्मीलित हुए, बैठक में थाना/चौकी के लंबित अपराध एवम अन्य विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

मीटिंग में समस्त थाना-चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक में प्रभारियों से आंकड़े लिए गए, आंकड़े के हिसाब से पेंडिंग अपराध के प्रतिशत में कमी लाकर अपराध नियंत्रण करने के लिए बेहतर पुलिसिंग करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही महिलाओं और नाबालिगों की गुमशुदगी के मामलों में पुलिस टीम को फौरन कार्रवाई करने और लापता युवतियों की तलाश करने के लिए तत्काल एक्शन लेने के लिए भी कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button