दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाही: सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, निर्माण को ढहाया गया

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 15 के सिकोला भाठा बस्ती जैतखाम के पास लता टंडन पति छबिलाल टंडन द्वारा शासकीय भूमि आवाजाही गली क्षेत्र को बंद कर पक्का निर्माण कार्य किया गया था।उक्त संबंध में अनावेदक को निर्माण कार्य को बंद करने के लिए निगम द्वारा नोटिस दिया गया था।

निगम द्वारा कार्य स्थगित करने हेतु पुनः अंतिम नोटिस प्रेषित की गई,परन्तु अतिक्रमणकर्ता के द्वारा आज दिनाँक तक निर्माण कार्य बंद नही किया गया एवं नोटिस का जवाब नही देने पर ओर दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत नही किया गया।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व एवं नायाब तहसीलदार ज्योत्सना कलिहारी और मोहन नगर पुलिस बल की मौजूदगी में निगम अतिक्रमण टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को तोड़कर कब्जा मुक्त कर बंद रास्ता को खुलवाया गया।

कार्रवाही के मौके पर भवन निरीक्षक विनोद मांझी, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के अलावा अतिक्रमण टीम मौजूद रहे।सरकारी जमीन पर हुए कब्जे की शिकायत आयुक्त से कर रहे थे।उसके बाद आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर कार्रवाही की गई। नगर निगम की यह कार्रवाही 3 घण्टे से भी अधिक समय तक चली।मामले
सिकोला भाठा बस्ती जैतखाम के पास लता टंडन पति छबिलाल टंडन के कब्जे से सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button