खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर पीएम मोदी से मिले हैं…

नईदिल्ली (ए)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली. पीए मोदी से मिलने के बाद सीएम योगी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

सीएम योगी और पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर पीएम मोदी से मिले हैं. इस मुलाकात में सीएम योगी ने पीएम मोदी से भी इन नामों पर चर्चा की है और सीएम योगी के लौटने के बाद यूपी कैबिनेट के विस्तार की तारीख का भी एलान हो सकता है।

इसके साथ ही इस मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या में चल रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य और अयोध्या के विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जानकारी दी. वहीं सीएम योगी ने अयोध्या के विकास से जुड़ी अहम परियोजनाओं के पूर्ण होने की टाइमलाइन से भी प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button