दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई निगम ने 12 स्थानो पर किये गये अवैध प्लाटिंग के बाऊंड्रीवाल को किया ध्वस्त

भिलाई। कोहका के न्यू आर्य नगर, शुभम,शिव, छत्तीसगढ़ कालोनी क्षेत्र के 12 स्थानो पर किये गये अवैध प्लाटिंग के बाऊंड्रीवाल को ध्वस्त करते हुए भूमि को समतल कर पूर्व स्वरूप प्रदान किया गया। जिला प्रशासन के मौजूदगी मे आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर निगम के तोडफोड दस्ता ने शनिवार सुबह 8 बजे सिरसा रोड मोड पर कोहका मे एस.डी.एम.मुकेश रावटे, तहसीलदार गुरूदत्त पंचभाई आर.आई.पटवारी तथा पुलिस बल के साथ पहुंच कर एम.जे.स्कुल के पीछे प्रिकास्ट से धेर कर किये गये अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर अस्थायी मार्ग के मुरूम को जप्त किया गया।

टीम शुभम कालोनी, शिव कालोनी तथा छत्तीसगढ़ कालोनी के नाम से विकसित क्षेत्र के कुल 12 खसरो पर किये गये अवैध प्लाटिंग के बाऊंड्रीवाल को जसीबी से ढहा कर भूमि मे बनाए रोड रास्ते को हटा कर भूमि को समतल किया गया। छः घंटे लगातार चली कार्रवाई के दौरान कोई भी भूमि स्वामी मौके पर नही पहुँचे।

कोहका हल्का के पटवारी के.डी.साहू ने बताया कि खसरा नम्बर 12,22,28,29,66,716,724,730 सहित कुल 12 खसरो पर किये गये अवैध कब्जे को बेदखल किया गया है। कार्रवाई के दौरान निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू,अनिल मिश्रा, सुनील नेमाडे, जगमोहन वर्मा,अर्पित बंजारे,तोडफोड दस्ता के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button