खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर 400 से अधिक बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगे 76 लाख, करीब 482 पासपोर्ट जप्त

पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 76 लाख से ज्यादा रुपये बरामद किए हैं. ये आरोपी प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर बेरोजगारों का पासपोर्ट लेकर नकली वीजा देते थे…

मुंबई (ए)। हर रोज पूरे देश से ठगी के ऐसे-ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जिसे जानकर कोई भी दंग हो जाएगा. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें नौकरी देने के नाम पर 400 से अधिक बेरोजगारों के साथ ठगी की गई. मुंबई पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अब तक 482 पासपोर्ट जब्त किए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी टेलीग्राम के जरिए बेरोजगार युवाओं से 40-60 हजार रुपये की ठगी करते थे।

नौकरी का झांसा देकर ऐंठते थे पैसा मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी नौकरी देने का झांसा देकर लोगों का पासपोर्ट ले लेते थे और फिर पैसे वसूल कर फर्जी वीजा दे देते थे. पुलिस ने कहा, “जो पासपोर्ट जब्त किए हैं, वो सारे असली हैं. आरोपी जो वीजा और जॉब ऑफर लेटर देते थे, वो फर्जी होता था. इस ठगी की शुरुआत सीएसटी और अंधेरी के पास प्लेसमेंट एजेंसियां खोलकर की गई थी।”

पढ़ा-लिखा नहीं है आरोपी पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है. इन आरोपियों ने एक फर्जी वेबसाइट बनाई थी और उसके लिंक पर ये सभी फर्जी वीजा दिखा रहे थे, लेकिन सरकारी वेबसाइट पर कुछ नहीं दिख रहा था. इस मामले में 26 बैंक अकाउंट फ्रीज किए गए हैं. पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किया गया आरोपी पढ़ा-लिखा नहीं है और इनकी उम्र 20 से 40 साल के बीच है।

76 लाख से ज्यादा की कर चुके थे ठगी पुलिस ने कहा कि इन आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया जहां इन्हें 16 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. ये आरोपी अलग-अलग जगहों पर कॉल सेंटर खोलकर इस तरह के ठगी का काम करते थे. इन ठगों ने अभी तक 76 लाख 59 हजार रुपये की ठगी कर सारा पैसा जमा कर रखे हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button