खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिला में 22, 26 एवं 30 जनवरी को बंद रहेगा शराब दुकान, कलेक्टर ने घोषित किया शुष्क दिवस

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 22, 26 एवं 30 जनवरी 2024 को जिले के सभी मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। 22 जनवरी दिन सोमवार को अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजित होना है, वहीं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाना है।

इस अवसर पर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् सी. एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट) एफ. एल. 3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-3 (ग), एफ.एल. 4 (असैनिक विनोद गृह),

एफ.एल.-4क (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल. 7/8 (सैनिक कैंटीन), एफ.एल.-9/9ए, सी.एस.1-ख थोक भांग एवं भांग घोटा की फुटकर दुकानों तथा भण्डारण भाण्डागार भिलाई को पूर्णतः बंद रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन कराने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button