छत्तीसगढ़फीचर्ड

महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने घर में बंधक बनाकर कई बार बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार का आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…आरोपी द्वारा महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने घर में बंधक बनाकर उसके साथ कई बार बनाया शारीरिक संबंध…

बिलासपुर। प्रार्थिया थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनाक 14.01.24 को रात्रि में उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी योगेश उर्फ मंगेश के द्वारा अपने घर रामा लाईफ सिटी सकरी में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया है, जिसकी रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया गया।

जिस पर महिला संबंधी गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति०पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन) संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस के द्वारा प्रकरण के पिडिता का महिला पुलिस अधिकारी से धारा 161 जाफौ का कथन कराया गया है।

जिसमें वह योगेश के द्वारा अपने घर में बंधक बनाकर कई बार बलात्कार करना बताई है। प्रकरण के आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सराहनिय भूमिका- उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि उमेश उपाध्याय, आरक्षक प्रशांत महिलांगे, अमित पोर्ते, नर्मदा साहू, पवन ठाकुर, रूपेश कौशिक, मालिक राम साहू, महिला आरक्षक दुर्गा ओग्रे एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

नाम आरोपी- मंगेश उर्फ योगेश वैद्य पिता एन.डब्लू. वैद्य उम्र 42 वर्ष निवासी रामा लाईफ सिटी सकरी फेश-3 क्वाटर नम्बर आर-61 थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग.
अपराध क्रमांक- 24/2024 धारा- 376, 376-2-एन, 342 भादवि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button