दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दिखने लगा सायबर प्रहरी का असर: ढूंढ निकाला गुम हुई बालिका को, परिजनों को किया गया सुपुर्द

भिलाई। दिनांक 23.01.2024 को डायल 112 आरक्षक रवि सोनी द्वारा थाना प्रभारी दुर्ग को फोन से बताया की एक लगभग 11 वर्ष की नवालिक बालिका चंडी मंदिर दुर्ग के पास अकेले भटकते हुये मिली। नाम पूछने पर अपना नाम हर्षिता दुबे बतायी लेकिन अपने माता-पिता का नाम नहीं बता पा रही थी तथा अपनी नानी का घर गाड़ाडीह पाटन का होना बतायी। नबालिक बालिका को थाना लाया गया। थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव ने तत्काल मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जानकारी ग्रुप में डाला गया।

थाना प्रभारी दुर्ग द्वारा थाना प्रभारी पाटन को नबालिक बालिका के परिजन की पता-तलाश करने हेतू फोटो भेजा। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा जिले में पुलिस सायबर प्रहरी एप का विमोचन किया गया। जिससे थाना दुर्ग क्षेत्र में बीट कर्मचारियों के द्वारा अपने-अपने बीट सायबर प्रहरी ग्रुपों में नबालिक बालिका की फोटो को भेजा गया।

इस पर म.आरक्षक अनिता भास्कर के द्वारा अपने वार्ड 56 बघेरा सायबर प्रहरी गुप में नबालिक बालिका की फोटो भेजने पर ग्रुप में जुड़े आम जनता के द्वारा नबालिक बालिका की पहचान की गई, जिस पर नवालिक बालिका परिजन थाना आए नबालिक बालिका पिता भारती दुबे पति गौतम दुबे उम्र 38 साल निवासी वार्ड 56 बघेरा दुर्ग द्वारा थाना आने पर हर्षिता दुबे को सुपुर्द कर दिया गया।

दुर्ग पुलिस के द्वारा पुलिस सायबर प्रहरी की इस पहल का नबालिक बालिका के माता-पिता ने खूब सराहना की और धन्यवाद दिया।

ज्ञात हो कि शुक्रवार को ही दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने सायबर प्रहरी, त्रिनयन और सशक्त ऐप का शुभारंभ किया था जिसका असर दिखने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button