देश-दुनियाफीचर्ड

चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने सोमवार को एनडीए में शामिल होने का एलान कर दिया है। अब पश्चिमी यूपी में चुनावी समीकरण बदल जाएंगे…

लखनऊ (ए)। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने आखिरकार सोमवार को एनडीए में शामिल होने का एलान कर दिया है। अब चौधरी जयंत के एनडीए में जाने से वेस्ट यूपी में चुनावी समीकरण भी पूरी तरह बदल जाएंगे। हालांकि, जयंत का एनडीए में शामिल होना कई दिनों से तय माना रहा था लेकिन, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार था।

रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह के एनडीए में शामिल होने से पश्चिमी यूपी के चुनावी समीकरण भी अब बदल जाएंगे। अब आगामी लोकसभा चुनाव में जाट वोट बैंक भी भाजपा की तरफ आता दिखाई देगा।

अब इसके दो बड़े कारण हो गए हैं। पहले भाजपा सरकार ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी और अब रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने भी एनडीए में शामिल होने का एलान आधिकारिक तौर पर कर दिया है।

केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का एलान किया था। साथ ही वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर इसका एलान किया था। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि दिल जीत लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button