दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग से हेलमेट एवं मतदाता जन-जागरूकता महिलाओ की हेलमेट रैली निकाला गया…

वाहनो में यातायात नियम एवं मतदान संबंधित तकती लिये ज़िला शिक्षा आधिकारी कार्यालय के महिला अधिकारी/कर्मचारी एवं शिक्षका द्वारा दुर्ग शहर भ्रमण किया गया…

 रैली में 152 महिला अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुवे, रैली के पहले सभी को यातायात नियम का एवं मतदान करने शपथ दिलाया गया…

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर हेलमेट एवं मतदाता जागरूकता महिला हेलमेट रैली का आयोजन किया गया जिसमे 152 शिक्षा विभाग से महिला शामिल हुवे।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज के नेतृत्व में लोगो को हेलमेट के प्रति जागरूक करने किये जा रहे प्रयास के तहत मंगलवार को ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के महिला अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षकगण के द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

महिला हेलमेट रैली को उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को हेलमेट एवं यातायात नियमों तथा मतदान के प्रति जागरूक करना था जिसमे ज़िला शिक्षा आधिकारी कार्यालय के महिला आधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षकगण के द्वारा वाहन में यातायात नियम संबंधित वाहनों में तकती लिये पटेल चौक से इंदिरा मार्केट,आग्रसेन चौक,ग्रीन चौक, से राजेंद्र पार्क चौक, से बस स्टैंड होते हुवे वापस ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में समाप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button